फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Irony: Ax will run on 3000 trees for 3200 flats, flats are to be built for the people of Rajiv-Indira Colony

विडंबना : 3200 फ्लैट के लिए 3000 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी, राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोगों के लिए बनाए जाने हैं फ्लैट

Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Irony: Ax will run on 3000 trees for 3200 flats, flats are to be built for the people of Rajiv-Indira Colony
पंचकूला। प्रदेश सरकार कॉलोनी के लोगों को फ्लैट देकर बसाना नहीं, बल्कि उजाड़ना चाहती है। हमारा गुजर-बसर फ्लैट में नहीं होगा, इसलिए प्लॉट चाहिए। यह मांग राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने की है। फ्लैट में शिफ्ट करने के फैसले को लेकर रविवार को राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी की अध्यक्षता में मीटिंग की। इसमें कॉलोनी के लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि वह इस मामले को लेकर मंगलवार को उपायुक्त महावीर कौशिक के एक ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यदि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया तो वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

राजीव-इंदिरा कॉलोनी लेबर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. राम प्रसाद ने कहा की कालोनी के लोग एचएसवीपी के पास प्लॉट के लिए 1.10 करोड़ रुपये कई साल पहले जमा करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 33 लाख 21 हजार 500 रुपये प्लॉट के लिए जमा करवाए। इसके बाद 76 लाख 75 हजार 500 रुपये फ्लैट के लिए जमा करवाए, लेकिन आजतक प्लॉट और फ्लैट में से कुछ नहीं मिला। सरकार की योजना के अनुसार कालोनी के लोगों के पुनर्वास के लिए शहर के दो सेक्टरों में कुल 74 सौ फ्लैट का निर्माण होना है। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 सेक्टर में 42 सौ फ्लैट के निर्माण की योजना है, जबकि सेक्टर-20 में 32 सौ फ्लैट बनेंगे। लेकिन, वह सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं, दोनों सेक्टर के लोग भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। मीटिंग में मोहम्मद नासिर, राजीव भुक्कल, राम शरण, उमेद सिंह, राजेश नन्हा, सुनील सरोहा, प्रदीप शर्मा, सुखदेव सिंह, पन्ना लाल, इंद्रजीत, अजैब सिंह, राम लखन, राम प्रताप यादव, देवशरण, रामदीन यादव और संदीप बेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed