फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IPS officer Y Puran Kumar's suicide case: Congress demands judicial inquiry

आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामला : कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग

Sun, 12 Oct 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
IPS officer Y Puran Kumar's suicide case: Congress demands judicial inquiry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही आईजी स्तर के अधिकारी से जांच करवाने पर सवाल उठाए हैं।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिवंगत पूरण कुमार के सुसाइड नोट में नाम होने के कारण हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही बाकी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है जिनका नाम सुसाइड नोट में है। वड़िंग रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रभारी सचिव रविंदर दलवी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सुखिनवर डैनी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन कुलदीप वैद भी मौजूद थे। वड़िंग ने घोषणा की कि कांग्रेस सोमवार को पंजाब भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालेगी और वाई पूरण कुमार के परिवार के लिए न्याय की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग ने आरोप लगाया कि एडीजीपी कुमार भाजपा द्वारा अपनाई जा रही नीति का शिकार हुए हैं जो दलितों, पिछड़े वर्गों, किसानों और अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है। सांसद चन्नी ने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में सुसाइड नोट में दर्ज सभी नामों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन चंडीगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि डीजीपी को हटाया जाना चाहिए। अगर एक दलित आईपीएस अधिकारी को न्याय नहीं मिल सकता, तो आम दलितों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। चन्नी ने कहा कि कैसे एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश की। इन सब मामलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश को किस तरफ ले जाया जा रहा है।

वड़िंग ने पंजाब में शांति भंग करने की एक जानबूझकर रची गई साजिश का भी संदेह जताया और बताया कि कैसे 26 जनवरी 2025 को डॉ. आंबेडकर का अपमान करने के लिए जानबूझकर उनकी प्रतिमा को अपवित्र किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी विभाजनकारी ताकतों को लोगों को या देश को विभाजित करने की इजाजत नहीं देगी। सुखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा और पंजाब की आप सरकार दोनों ही दलितों का शोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed