फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investigation committee formed for the death of cow, fire brigade vehicle will be present to deal with the fire

Panchkula News: गाय की मौत के लिए जांच कमेटी गठित, आग से निटपने के लिए मौजूद रहेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed for the death of cow, fire brigade vehicle will be present to deal with the fire
रायपुररानी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत मौजूद अ​धिकारी। संवाद 
रायपुररानी। जिला प्रशासन ने वीरवार की रात रायपुररानी के आंबेडकर भवन में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के अलावा मौके पर ही अनेक समस्याओं का समाधान भी किया गया। ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने एक गर्भवती गाय की मौत की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जांच समिति गठित की।
विज्ञापन

इसके अलावा आग की घटनाओं से निपटने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी उपलब्ध कराने के आदेश दिए। शाम छह से दस बजे तक आंबेडकर भवन में चहल-पहल रही। इस दौरान कुल 141 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए, जबकि अन्य मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों की मुख्य समस्याओं में सड़कों और सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में आ रही रुकावटों को दूर करने और रास्तों के सीमांकन की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन





जनसमस्याओं का समाधान



रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। गोरक्षक सेवा दल के आजाद राय ने रायपुररानी की सरस्वती गोशाला में हुई गर्भवती गाय की मौत का मामला उठाया। श्यामटु गांव के बलजीत ने सरपंच द्वारा किए अवैध कब्जे का मामला उठाया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। समाजसेवी श्यामलाल मंगल ने सड़कों पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेता विजय मोहन वर्मा ने गोशाला रोड को पूरा बनवाने की मांग की। एडवोकेट अश्विनी नागरा ने रायपुररानी में फायर ब्रिगेड स्टेशन की आवश्यकता जताई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।




योजनाओं का लाभ देकर बताईं सरकारी योजनाएं



हैप्पी कार्ड योजना के तहत 28 ग्रामीणों को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की इस योजना का लाभ दिया गया।
हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 15 महिलाओं को ₹500 में सिलिंडर देने के आवेदन स्वीकृत किए।
स्वास्थ्य विभाग एवं आयुर्वेद विभाग ने मुफ्त दवाइयों का वितरण किया।
जिला रोजगार कार्यालय ने ग्रामीणों को रोजगार योजनाओं की जानकारी दी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कानूनी जागरूकता अभियान चलाया और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।











ग्रामीणों ने की सराहना

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाता है। रायपुररानी में आयोजित यह पहला रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, नगराधीश विश्वनाथ, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या, जिला खेल अधिकारी नीलकमल, एलडीएम गजल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, सरपंच रायपुररानी परमजीत कौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed