{"_id":"69d80a5d118b42485d0571c3","slug":"inter-state-smuggler-arrested-with-293-grams-of-heroin-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135130-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 293 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 293 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कार, मोबाइल व नकदी बरामद; पंजाब से ट्राइसिटी में करता था सप्लाई, 4 दिन के रिमांड पर आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 293 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर पंचकूला-चंडीगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करता था।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रणजीत सिंह (28) निवासी तरणतारण, पंजाब (हाल मोहाली) को काबू किया। उसके खिलाफ सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को 8 अप्रैल को सूचना मिली थी कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में हेरोइन सप्लाई कर रहा है। टीम ने घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध वाहन को रोका। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी में कार से 293 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से 4800 रुपये नकद, एक आईफोन और एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कार को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।