{"_id":"60fdc4398ebc3eb2b2629fcd","slug":"instructions-to-send-report-after-resolving-the-problems-of-municipal-council-kalka-pkl-office-news-pkl4213341165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद कालका की समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद कालका की समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश
विज्ञापन
कालका। नवगठित नगर परिषद कालका में फंड की कमी, विकास कार्यों को गति देना, स्टाफ की कमी को पूरा करना व विभिन्न समस्याओं से हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राज्य सरकार में चेयरमैन रहे विजय बंसल एडवोकेट ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को एक मांगपत्र सौंपा था, इस पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने 16 जुलाई 2021 को ही अनिल विज के आदेशों पर कार्यवाही कर आयुक्त नगर निगम पंचकूला को समस्याओं के समाधान के संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही कर तुरंत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त के पास जिला म्युनिसिपल कमिश्नर का भी प्रभार है। विजय बंसल का कहना है कि जल्द नगर परिषद कालका की समस्याओं का समाधान होगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
यह है मांग
विजय बंसल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था कि नगर परिषद कालका में स्टाफ की भारी कमी है। पिंजौर जोन के लिए स्थायी सचिव नहीं है। इसके साथ ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान के पदों में चार क्लर्क, चार चपरासी, दो एसडीओ, दो जेई, दस ड्राइवर, 50 सफाई कर्मचारी आदि अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ नगर परिषद कालका के अंतर्गत बिटना रोड, पिंजौर पर केंद्र सरकार की आवासीय योजना के तहत वर्तमान सरकार द्वारा गरीबों के लिए 24 मकानों का एक कांप्लेक्स बनाया जाए। उन्होंने फायर स्टेशन को उपयुक्त जगह स्थानांतरित करने, नगर परिषद कालका के अंतर्गत सभी अवैध कॉलोनियों को तुरंत नियमित करने, जिला पंचकूला में लागू हरियाणा नगरीय क्षेत्रीय विकास और विनियमन एक्ट 1975 की धारा-7ए को हटाने की मांग की है।
ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं करवाएं मुहैया
नगर परिषद कालका के अंतर्गत लावारिस पशुओं, कुत्तों की समस्याओं से आमजन परेशान हैं। एक कमेटी गठित कर सुविधाएं निश्चित की जाए। नगर परिषद कालका के अंतर्गत सभी इलाकों में बेहतर सड़क-गली सुविधा, ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइट्स की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। कालका और पिंजौर में पार्किंग सुविधा के साथ-साथ दुकानदारों और ग्राहकों के लिए स्थायी शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए।