फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to seal two screening plants

दो स्क्रीनिंग प्लांटों को सील करने के निर्देश

Sat, 09 Jul 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to seal two screening plants
पंचकूला। गांव टिब्बी माजरा में पानी की निकासी टांगरी नदी में करने पर स्क्रीनिंग प्लांट को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव के लोगों को हो रही असुविधा की वजह से यह निर्देश दिए गए। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा के खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने की। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि स्क्रीनिंग प्लांट पर लगाए ट्यूबवेल से लगातार हो रही पानी की निकासी से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को आवागमन में भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने वालों सख्त कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान 885.62 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य पारित किए गए। कुल 21 शिकायतों में अधिकतम का मौके पर ही निपटारा किया और शेष शिकायतों का शीघ्र निपटाने का निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त महावीर कौशिक और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि पंचकूला में कुल 33 स्क्रीनिंग प्लांट हैं। इसमें दो स्क्रीनिंग प्लांटों को निर्देशों की अवहेलना करने पर सील किया जा चुका है। इसके अलावा स्क्रीनिंग प्लांटों का समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है, यदि कोई भी स्क्रीनिंग प्लांट सरकार की निर्देशों की अवहेलना करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरवाला क्षेत्र में गलत तरीके से बने राशन कार्ड की शिकायत पर संदीप सिंह ने जिले में सभी विभागों को निर्देश जारी किए। उन्होंने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बनाने के लिए राशन कार्ड को मान्य न माना जाए। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा ने बताया कि बरवाला, रायपुररानी व कालका में राशन कार्डों की जांच का कार्य पूरा हो चुका है, पंचकूला में कार्य प्रगति पर है। संदीप सिंह ने पंचकूला में राशन कार्डों की जांच का कार्य एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया।
कन्यादान राशि के वितरण में नाराजगी जताई
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंजीकृत निर्माण मजदूरों की लड़कियों की कन्यादान राशि वितरण में देरी की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कामगार को शादी से तीन दिन पूर्व कन्यादान राशि विभाग की ओर से बैंक खाते में पहुंचाई जानी चाहिए। परंतु कई मामलों में यह राशि कई-कई महीनों तक लंबित पड़ी रहती है।
उन्होंने सहायक निदेशक औद्योगिक, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि विभाग के पास कितने कामगारों ने कन्यादान राशि के लिए आवेदन किया है, कितने कामगार इसका लाभ उठा चुके हैं और कितने लंबित हैं, इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर 10 दिन में उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कामगार की बेटी की शादी पर विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी विभाग की ओर से जारी की गई कन्यादान राशि का पत्र लाभार्थी को देकर आए कि उनके खाते में यह राशि आ चुकी है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चौहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जेजेपी के जिला प्रधान शहरी ओपी सिहाग, जेजेपी के जिला प्रधान ग्रामीण भाग सिंह दमदमा तथा जिला कष्ट निवारण समिति पंचकूला के गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
फिरनी से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बैठक में गांव महेशपुर में अवैध कब्जे की शिकायत का निपटारा कर सरदार संदीप सिंह ने मामले में दो लोगों को गांव महेशपुर की फिरनी के साथ किए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि दोनों को हरियाणा नगर निगम द्वारा नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। संदीप सिंह ने निर्देश दिए कि नोटिस अवधि समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर-अंदर अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।

इसी प्रकार रायपुररानी और बरवाला क्षेत्रों में मक्खियों की समस्या से संबंधित शिकायत का निपटान कर संदीप सिंह ने पशु पालन विभाग पंचकूला के उपनिदेशक को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मासिक समीक्षा रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ब्लॉक रायपुररानी में ढैंचा बीज वितरण में अनियमितताएं बरतने के मामले में कड़ा संज्ञान लेकर संदीप सिंह ने निर्देश दिए कि मामले में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed