फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions: Safai Karamcharis will work with GPS watch, only then their salary will be paid, Mayor addressed the officers and employees in the meeting of the Sanitation Committee

निर्देश : सफाई कर्मचारी जीपीएस घड़ी लगाकर करेंगे काम, तभी होगा उनका वेतन का भुगतान, मेयर ने सैनिटेशन कमेटी की बैठक की बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को किया संबोधित

Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Safai Karamcharis will work with GPS watch, only then their salary will be paid, Mayor addressed the officers and employees in the meeting of the Sanitation Committee
पंचकूला। सैनिटेशन कमेटी की समीक्षा बैठक में वीरवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी जीपीएस घड़ी नहीं पहनेगा, उसको वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को हरहाल में ड्यूटी के दौरान जीपीएस घड़ी पहननी ही होगी। मेयर ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान सैनिटेशन कमेटी के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

इस पर मेयर कुलभूषण गोयल ने आदेश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सैनिटेशन कमेटी की सदस्य वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी, वार्ड नंबर-16 के पार्षद राकेश वाल्मीकि, वार्ड नंबर-19 की पार्षद परमजीत कौर, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, उप निगम आयुक्त दीपक सूरा, कार्यकारी अधिकारी कुलदीप सिंह मलिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, मेयर कुलभूषण गोयल ने ब्यूटीफिकेशन एंड मेंटेनेंस और डॉग स्टरलाइजेशन कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक की। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था और पुख्ता हो सके इसके लिए कई उपकरण खरीदने हैं। उन्होंने बताया कि 67 लाख रुपये का टेंडर लग चुका है, जोकि 15 सितंबर को खुलेगा। इसके बाद बड़े 80 डस्टबिन (एक क्यूम वाले) और 60 छोटे (तीन क्यूम) के डस्टबिन खरीदे जाएंगे। वहीं, खस्ता डस्टबिन की रिपेयर के लिए टेंडर लग चुका है, जोकि 30 सितंबर तक अलॉट कर दिया जाएगा। मोबाइल टॉयलेट का 67 लाख का टेंडर भी 15 सितंबर को खुलने वाला है। इसमें 6 सीट, 8 सीट और 10 सीट मोबाइल टॉयलेट खरीदे जाएंगे। मोबाइल टॉयलेट जो पहले के हैं उन सभी के रिपेयर का टेंडर भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 लख रुपये से खरीद जाएंगे नए उपकरण
मेयर गोयल ने बताया कि 37 लाख रुपये की लागत से नए उपकरण खरीदे जाएंगे। झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड की फेंसिंग का टेंडर 42 लाख रुपये का लग चुका है। यहां फेंसिंग के साथ सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वक्त निगम में 681 सफाई मित्र हैं। इसके अलावा 14 हेल्पर के साथ 135 कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करते हैं। सफाई मित्रों को जीपीएस घड़ी पहनकर ड्यूटी करने के आदेश दिए थे। 681 में से 200 घड़ियां कालका के सफाई मित्रों के पास हैं। अब पिंजौर-कालका की 200 जीपीएस घड़ियों का कांट्रेक्ट पंचकूला से अलग किया जाएगा।
सुलभ शौचालय की समस्या का करें निपटारा
मेयर ने बताया कि सुलभ शौचालय की समस्याओं का भी निपटारा करने के लिए कहा गया है। कुछ समस्याएं सुलभ शौचालय को लेकर चल रही थीं, जिसके चलते सुलभ शौचालय को नोटिस देकर टेंडर को रद्द करने के लिए कहा गया है। सुलभ ठेकेदार द्वारा किसी भी शौचालय की सफाई ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। निर्णय लिया गया है कि निगम के सफाई कर्मचारी ही शौचालय की सफाई व्यवस्था का ख्याल रखेंगे। इसके अलावा मार्केट के टॉयलेट को जल्द से जल्द रिपेयर किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की हाजिर का मुद्दा उठा
वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी ने समीक्षा बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों के हाजिरी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने मेयर से सफाई कर्मचारियों का रजिस्टर चेक करने का आह्वान किया। इतना ही नहीं उन्होंने सभी एएसआई को भी बुलाने के लिए कहा। लेकिन, सात में चार ही एएसआई हाजिरी रजिस्टर के साथ पहुंचे। जब रजिस्टर को चेक किया गया तो कई लोगों की हाजिरी नहीं लगी हुई थी। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई। इस पर मेयर और कमेटी सदस्यों के सामने उन्होंने ये कहकर बचाव करने की कोशिश की उनकी ड्यूटी सर्वे में लगी होने के कारण रजिस्टर पूरा नहीं कर पाए। इसके लिए एक मौका दिया जाए।

16 सितंबर से शुरू हो जाएगा अस्पताल
डॉग स्टरलाइजेशन कमेटी की पहली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉग पौंड में बाथरूम के अलावा कुछ अन्य काम शेष हैं। बाथरूम का टेंडर अलॉट हो चुका है। जब तक बाथरूम तैयार नहीं होता वहां मोबाइल टॉयलेट को शिफ्ट किया जाएगा। 16 सितंबर को नया स्टाफ रखकर जख्मी डॉग का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। डॉग सेंटर के बाउंड्रीवाल का भी काम चल रहा है और दो साइड की बाउंड्रीवॉल बन चुकी है। मेयर ने बताया कि अभी तक 250 डॉग्स की स्टरलाइजेशन हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed