फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions issued to BLOs to expedite the collection process.

Panchkula News: बीएलओ को संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Sun, 28 Jun 2026 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to BLOs to expedite the collection process.
एसडीएम संयम गर्ग ने एसआईआर अभियान का लिया जायजा
विज्ञापन

मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र जमा कराने और बीएलओ का सहयोग करने की अपील
रायपुररानी, त्रिलोकपुर, भूड़, टोड़ा, टपरिया और मौली में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। कालका विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) संयम गर्ग ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गणना प्रपत्र संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
संयम गर्ग ने रायपुररानी, त्रिलोकपुर, भूड़, टोड़ा, टपरिया और मौली सहित कई गांवों का दौरा कर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे बीएलओ के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर गणना प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। ईआरओ ने मतदाताओं से कहा कि वे अपने भरे हुए गणना प्रपत्र फोटो सहित तैयार रखें और बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयम गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के लिए 1 जुलाई को अर्हता तिथि निर्धारित की है। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनके निपटारे के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन विभाग किसी भी मतदाता से ओटीपी, लिंक या अन्य निजी जानकारी फोन अथवा संदेश के माध्यम से नहीं मांगता। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ ही घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करते हैं। इसलिए मतदाता किसी भी फर्जी कॉल या संदेश से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed