फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions for timely disposal of applications under Right to Service

उपायुक्त ने सरल पोर्टल के कार्य को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions for timely disposal of applications under Right to Service
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने सरल पोर्टल को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को राइट टू सर्विस के तहत तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पंचकूला नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सेक्रेटरी आरटीए, राजस्व विभाग, पचंकूला, बरवाला, कालका, मोरनी और रायपुररानी के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों, मोरनी वन विभाग व पिंजौर वन विभाग, जिला कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग विभागों से सरल पोर्टल के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कम स्कोर वाले विभागों को चेताया कि वे जल्द ही लंबित आवेदनों का निपटान करें और अपने स्कोर को बढ़ाएं ताकि जिला पंचकूला प्रदेश में पहले व दूसरे नंबर पर स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवेदनों को आरटीएस दायरे से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में कार्य को पूरा करें। इस अवसर पर पंचकूला एसडीएम डॉ. ऋचा राठी, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चौहान, सीएमजीजीए सृष्टि शर्मा, डीडब्ल्यूओ दीपिका, एमसी पंचकूला के जेटीओ आकाश कपूर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed