फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions: Action should be taken on big property tax defaulters: Finance and Contract Committee FCC of Mayor, Municipal Corporation held a meeting

निर्देश : बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर की जाए कार्रवाई : मेयर, नगर निगम की फाइनेंस व कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) ने की बैठक

Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Action should be taken on big property tax defaulters: Finance and Contract Committee FCC of Mayor, Municipal Corporation held a meeting
पंचकूला। नगर निगम की फाइनेंस एवं कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक मेयर व कमेटी के चेयरमैन कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर में पुराने चल रहे 200 करोड़ रुपये के कामों की समीक्षा की गई। मेयर कुलभूषण गोयल ने विभिन्न स्रोतों से नगर निगम को होने वाली आय के बारे में अधिकारियों से जबाव तलब किया है। पिछले एक महीने में हाउस टैक्स के रुप में 30 लाख रुपये आए हैं। सरकार की ओर से हाउस टैक्स पर पिछला ब्याज माफ कर दिया है, इसलिए अब आने वाले दो महीने पुराना टैक्स आने की प्रबल संभावना है। जो बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर यदि इस छूट के बाद भी टैक्स जमा नहीं करवाते उनकी सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन

एसई विजय गोयल ने बताया कि विभिन्न मोबाइल कंपनियों की ओर से टावर और लाइन बिछाने की फीस नहीं चुकाई गई थी, वह आनी शुरू हो गई है। पिछली बैठक के बाद अब तक मोबाइल लाइन के 32 लाख रुपये और मोबाइल टावर के 1 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। मेयर ने कहा कि जो कंपनियां लगातार निगम की फीस देने में आनाकानी कर रही हैं, उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कमेटी के सदस्य पार्षद सुनीत सिंगला, सुशील गर्ग, उपनिगम आयुक्त दीपक सूरा, एसई विजय गोयल, एक्सईएन मनदीप मलिक, सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

खनन और रेवेन्यू विभाग से वसूला जाए शेयर
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन और रेवेन्यू विभाग से नगर निगम का शेयर अभी तक नहीं आया है उसे तुरंत वसूला जाए। उन्होंने शालीमार मॉल की दोबारा पैमाइश करवाकर अगले वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस देने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करने पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा और नक्शा फीस वसूलने के निर्देश दिए। कुलभूषण गोयल ने 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वृद्धाश्रम, 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रही निगम की बिल्डिंग की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed