फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instead of eliminating gangsters, Punjab government itself became a political gang: Jakhar

गैंगस्टर खत्म करने के बजाय पंजाब सरकार खुद बनी राजनीतिक गैंग : जाखड़

Sun, 03 Aug 2025 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Instead of eliminating gangsters, Punjab government itself became a political gang: Jakhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा में शामिल हुए रणजीत सिंह गिल पर विजिलेंस की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर खत्म करने के बजाय पंजाब सरकार खुद राजनीतिक गैंग बन गई है।
सरकार पंजाब के प्रमुख नेताओं और लोगों को मैसेज दे रही है कि जो भी दूसरी पार्टी जॉइन करेगा तो उसके खिलाफ रेड तैयार है। गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई की तरह सरकार दहशत फैलाने का काम कर रही है। आप सिर्फ लोगों को डरा धमकाकर सरकार चला रही है। रविवार को प्रेसवार्ता में जाखड़ ने मंत्री संजीव अरोड़ा पर लैंड डेवलपर के तौर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं। अरोड़ा पर 2016 में सेबी द्वारा शेयरधारकों को गुमराह करने का आरोप है। इसी तरह जब 2023 में संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड हुई थी, तो आप ने इसे प्रतिशोध बताया था और अब सरकार खुद रणजीत सिंह गिल के साथ वही प्रतिशोध कर रही है जबकि ईडी पुख्ता सबूत होने पर ही रेड करती है।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि लैंड पूलिंग पॉलिसी शहरों तक सिमट गई है, जिससे साफ है कि सरकार को यह पॉलिसी वापस लेनी पड़ेगी। अब तो इनके नेताओं ने भी विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के पूर्व स्वर्गीय विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी संजीव अरोड़ा की कंपनी द्वारा औद्योगिक जरूरतों के लिए जमीन का मकसद बदलकर आवासीय कॉलोनी बनाने का मुद्दा उठाया था, बावजूद इसके आप ने कोई कार्रवाई नहीं की। जाखड़ ने कहा कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा के लिंक को लेकर कैप्टन सरकार के समय जांच जरूर हुई थी, जिसका एक बैठक के दौरान तत्कालीन डीजीपी की तरफ से खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed