{"_id":"665bb4dbd9405ab2a80401a4","slug":"inspector-general-anandpal-singh-nimbadia-awarded-union-home-minister-medal-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-112463-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महानिरीक्षक आनंदपाल सिंह निंबाड़िया को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महानिरीक्षक आनंदपाल सिंह निंबाड़िया को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय पुलिस सेवा के अपर महानिदेशक (बल मुख्यालय) अब्दुल गनी मीर ने शनिवार को प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, राष्ट्रीय खोज, बचाव एवं आपदा प्रबंधन प्रतिवाद प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय श्वान एवं पशु प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर महानिदेशक ने प्रशिक्षण से जुड़ी सभी गतिविधियों को बारीकी से देखा।
उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस भ्रमण के दौरान अब्दुल गनी मीर ने सैनिक सभा को संबोधित किया। सैनिक सभा के दौरान प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक आनंदपाल सिंह निंबाड़िया को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा गया। सैनिक सभा के दौरान प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के ब्रिगेडियर जीएस गिल, उपमहानिरीक्षक डॉक्टर टेकचंद, उपमहानिरीक्षक (वेट) संस्थान में तैनात सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।