{"_id":"65319062cdbfb9844c015034","slug":"inspector-and-sub-inspector-arrested-again-in-case-of-embezzlement-of-rs-524-crore-in-rta-department-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-5735-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरटीए विभाग में 5.24 करोड़ के गबन के मामले में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरटीए विभाग में 5.24 करोड़ के गबन के मामले में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। आरटीए विभाग में 5.24 करोड़ रुपये के गबन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा और सब इंस्पेक्टर राकेश राणा को फिर गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अलग-अलग जगहों पर छापा मार रही है। रिमांड के दौरान गबन किए गए पैसे भी पुलिस रिकवर करेगी। पुलिस के अनुसार, आरटीए सेक्रेटरी ने 25 अगस्त को पुलिस को पत्र लिखकर दो ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया था। पत्र में लिखा गया था कि अधिकारी 2020 से लेकर 2023 तक कैशियर के पद पर तैनात रह चुके हैं। विभाग की ओर से 2020 से लेकर 2023 तक हुए सरकारी कोष में हुए ट्रांजेक्शन और कैशबुक का मिलान करवाया गया और उसमें करीब 5.24 करोड़ रुपये राशि का गबन का खुलासा हुआ था। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।
62 लाख रुपये के गबन के मामले दोनों पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे
आरटीए विभाग में 62 लाख रुपये के गबन का मामला पहले सेक्टर-5 थाना में दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा और सब इंस्पेक्टर राकेश राणा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। उनसे पूछताछ के बाद तरूण और तरसेम को गिरफ्तार किया गया था। तरूण विभाग में ड्राइवर और तरसेम चपड़ासी है। आरोपी प्रवीन शर्मा और राकेश राणा 62 लाख रुपये गबन के मामले में अंबाला जेल में बंद थे।