फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Innova Crysta stolen in Panchkula 7.5 lakh cash was in car

पंचकूला में इनोवा क्रिस्टा चोरी: गाड़ी में था 7.5 लाख कैश, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव की है कार

Tue, 30 Jul 2024 08:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Jul 2024 08:51 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-2 से घर के बाहर खड़ी इनोवा क्रिस्टा कार चोरी हो गई। गाड़ी के मालिक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव ने इसकी शिकायत  पुलिस को दी है। गाड़ी चोरी की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। 

विज्ञापन
Innova Crysta stolen in Panchkula 7.5 lakh cash was in car
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-2 से इनोवा चोरी हो गई। यह गाड़ी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव की है। उन्होंने इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। गाड़ी के अंदर 7.50 लाख रुपये कैश भी था जो चोर गाड़ी के साथ लेकर फरार हो गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 निवासी रमनीक सिंह मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव हैं। कमेटी का मुख्य कार्यालय कुरुक्षेत्र में है। कमेटी की तरफ से उन्हें एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मिली हुई है। वे पिछले कुछ दिनों से एक अन्य गाड़ी खरीदने के लिए सोच रहे थे। इसके लिए उन्होंने करीब 7.50 लाख रुपये इकट्ठे कर यह कैश गाड़ी में ही रखा था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
रमनीक सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उन्होंने गाड़ी को सेक्टर-2 स्थित घर के सामने पार्क किया था। जब अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उठे तो देखा कि गाड़ी घर के सामने नहीं थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उन्होंने देखा की रात 12.49 पर एक युवक सेक्टर-4 की तरफ से पैदल आया और आते ही एकदम से गाड़ी की खिड़की खोलकर अंदर घुस गया। आरोपी ने तुरंत गाड़ी को स्टार्ट किया और वहां से लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed