{"_id":"66a8fa0bcb32b6c13b0d7025","slug":"innova-crysta-car-stolen-from-outside-the-house-rs-750-lakh-kept-inside-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-114399-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर के बाहर से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी, अंदर रखे थे 7.50 लाख रुपये\nहरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर के बाहर से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी, अंदर रखे थे 7.50 लाख रुपये हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव ने पुलिस को दी शिकायत
Tue, 30 Jul 2024 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। गाड़ी के अंदर 7.50 लाख रुपये रखे हुए थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 निवासी रमनीक सिंह मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव हैं। कमेटी का मुख्य कार्यालय कुरुक्षेत्र में है। कमेटी की तरफ से उन्हें एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मिली हुई है। वे पिछले कुछ दिनों से एक अन्य गाड़ी खरीदने के लिए सोच रहे थे। जिसके लिए उन्होंने करीब 7.50 लाख रुपये इकट्ठे कर गाड़ी में ही रखे हुए थे। रविवार रात को उन्होंने गाड़ी को करीब साढ़े 9 बजे घर के सामने पार्क किया था। जब अगले दिन वे सुबह करीब 6:30 बजे उठे तो देखा कि गाड़ी घर के सामने नहीं थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उन्होंने देखा की रात 12.49 पर एक लड़का सेक्टर-4 की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया और आते ही एक दम से गाड़ी की खिड़की खोलकर गाड़ी को ले गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।