{"_id":"6a0ac4925abcb150b60c8b05","slug":"inld-workers-arrive-to-gherao-hpsc-office-panchkula-police-block-them-with-barricades-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: एचपीएससी कार्यालय घेरने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: एचपीएससी कार्यालय घेरने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका; हंगामा
Mon, 18 May 2026 01:19 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 PM IST
सार
इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन
बैरिकेड्स पर चढ़े इनेलो कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
इनेलो के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभय चौटाला की अगुवाई में सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने आयोग पर हरियाणा के युवाओं की चयन प्रक्रिया में अवहेलना करने और बाहरी लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता देने के आरोप लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। एचपीएससी कार्यालय के बाहर डबल बैरिकेडिंग और डी-सिक्योरिटी सर्कल बनाया गया था, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। पार्टी नेताओं का कहना था कि वे युवाओं के अधिकारों और रोजगार में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन