फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   INLD surrounded the administration demanding the removal of the mayor and registration of an FIR.

Panchkula News: मेयर को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग, इनेलो ने प्रशासन को घेरा

Wed, 15 Jul 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
INLD surrounded the administration demanding the removal of the mayor and registration of an FIR.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पंचकूला नगर निगम के मेयर शाम लाल बंसल को पद से हटाने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि गंभीर शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
इनेलो के पंचकूला शहरी अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अंकुश निषाद और हरपाल बावा की मौजूदगी में कहा कि अंबाला मंडल आयुक्त कार्यालय की ओर से 16 जून 2026 को पंचकूला के उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को भेजे गए पत्र में मेयर पर लगे आरोपों के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि पत्र में मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद मेयर के लिए पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोपों में तथ्य पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इनेलो इस मुद्दे को और जोरदार तरीके से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed