फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   INLD ready to take on BJP-Congress: Saini

भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने के लिए इनेलो तैयार: सैनी

Thu, 12 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
INLD ready to take on BJP-Congress: Saini
पंचकूला। भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पार्टी में एक बार फिर जान फूंक दी है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग पार्टी के साथ जुड़ने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह दावा इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सतबीर सैनी ने किया है। वह बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-12 में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जनता से जो भी उन्होंने वादा किया उसे पूरा किया है। यही कारण है कि वह आज भी जिस भी क्षेत्र में जा रहे हैं उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है। इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी दत्ता ने कहा कि किसानों की असल हितैषी इनेलो पार्टी है, जिसके पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर तरह से किसान संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जिला प्रधान सतिंदर टोनी ने कहा कि इनेलो ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है। लेकिन, कुछ नेताओं ने जनता के हित को नजर अंदाज कर सत्ता सुख भोगने के लिए भाजपा के साथ मिल गए हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी दत्ता, जिला प्रधान सतिंदर टोनी, जिला महिला प्रधान सीमा चौधरी, युवा प्रधान राजू राणा, पूर्व प्रत्याशी पंचकूला करुण चौधरी और मुनीष छाछिया और मौजूद थे।
विज्ञापन

10 दिन तक कूड़ा नहीं उठता : सीमा
पार्टी की महिला प्रधान सीमा चौधरी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला से विधायक हैं। वह शहर में आए दिन समारोह का आयोजन करते हैं और विकास का दंभ भरते हैं, लेकिन शहर की स्थिति क्या है सबके सामने है। बरसात होने पर शहर के अंदर से 10 दिन तक कूड़ा नहीं उठता है। शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। डंपिंग ग्राउंड का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शहर के पार्कों की हालत बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed