{"_id":"62757ce8a8344a3cfa429dbb","slug":"inld-party-will-fight-the-upcoming-civic-elections-on-its-own-symbol-chautala-panchkula-news-pkl449844770","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी निकाय चुनाव इनेलो पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ेगी: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी निकाय चुनाव इनेलो पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ेगी: चौटाला
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव के चलते इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों की अहम बैठक चंडीगढ़ में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी निकाय चुनाव में इनेलो पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी।
बैठक के दौरान प्रदेश में भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लचर कानून-व्यवस्था और किसानों के हितों की अनदेखी को मुद्दा बनाकर मंथन किया गया। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जल्द ही इनेलो जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतर कर बड़ा जनांदोलन करेगी। इनेलो सुप्रीमो ने उपस्थित पदाधिकारियों से बैठक के दौरान लिए गए सभी निर्णय पर तुरंत संगठन में अमल करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन को ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, संगठन के पॉलिसी एंड प्रोग्राम के चेयरमैन एमएस मलिक, पार्टी सचिव नच्छत्तर सिंह मल्हान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता सतबीर सैनी एवं रजत पंजेटा मौजूद रहे।