फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Injured when stopped from digging toilet pit

Panchkula News: शौचालय का गड्ढा खोदने से रोका तो किया घायल

Tue, 28 May 2024 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Injured when stopped from digging toilet pit
पंचकूला। गांव बिल्ला में शौचालय के लिए गड्ढा खोदने से मना करना गुरमेल सिंह को भारी पड़ गया। चंडीमंदिर पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव बिल्ला निवासी गुरमेल सिंह ने शिकायत में बताया कि वे पंच रह चुके हैं। उनके घर से कुछ दूरी पर पुस्तैनी जमीन है। साथ ही गुरमीत की जमीन है। इसी जमीन को लेकर दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। इसी जगह गुरमीत सिंह का परिवार जबरदस्ती शौचालय का गड्ढा खोद रहा था। इस पर उसने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस ने गुरमीत सिंह को गड्ढा खोदने से रोक दिया। 19 मई को वह अपने घर पर था। रात करीब 8.15 बजे गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ उसके घर में घुस आया। उनके हाथों में सरिया और डंडे थे। गुरमीत सिंह ने कहा कि इनको मजा चखा दो। उन्होंने शिकायतकर्ता के बेटे जितेन्द्र सिंह पर भी हमला किया। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed