फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Initiative: Now the villagers will be able to demand, complain and suggest development works directly to the government

पहल : अब ग्रामीण सरकार को सीधे विकास कार्यों की मांग, शिकायत व सुझाव दे सकेंगे

Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Initiative: Now the villagers will be able to demand, complain and suggest development works directly to the government
पंचकूला। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार को सीधे विकास से जुड़ी मांग, शिकायत और सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। यह जानकारी पंचकूला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक सहभागी, पारदर्शी व जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक और सरल माध्यम है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है। विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपना स्थायी निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ग्रामीणों द्वारा दिया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/ जिला परिषद सदस्य/ विधायक व सांसद को दिखाई देंगे।
विज्ञापन

सभी जन प्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे। जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी, जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्यवाही की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed