फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Information given to prevent HIV AIDS and side effects of drug addiction

Panchkula News: एचआईवी एड्स और नशे के दुष्प्रभाव से बचाव की दी जानकारी

Mon, 09 Sep 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Information given to prevent HIV AIDS and side effects of drug addiction
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 में एचआईवी एड्स और नशे के दुष्प्रभाव विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन यूथ रेडक्रॉस इकाई ने रेड रिबन क्लब और सिविल अस्पताल पंचकूला के सहयोग से किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के निर्देशन पर एचआईवी एड्स विषय पर एक शैक्षणिक कार्टून फिल्म भी दिखाई गई। सभी सहभागियों ने मोबाइल टॉर्च जलाकर लोगों को नशे से दूर रहने और एचआईवी संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानी रखने का संदेश दिया।
कार्यशाला के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य ने यूथ रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब में सराहनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों भावना, हर्ष कुमार, दुर्गेश प्रजापति, उमेश, प्रिंस, जतिन, नितेश यादव, आदित्य और उमेश जोशी को सम्मानित किया। इसमें 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सिविल अस्पताल पंचकूला से आईसीटीसी काउंसलर मिस नीलम ने विद्यार्थियों को एचआईवी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने भारत सरकार के टोल फ्री नंबर-1097 की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस काउंसलर और कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश पाठक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें नशे की लत से दूर रहने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से मिस गुरप्रीत कौर, दीपक, स्वयंसेवकों में अभय, अंजली, अर्शदीप सिंह, लविश शर्मा, क्षमा, युक्ति, महक राणा, अंकित, जतिन, अभिषेक, तनवीर कौर, गुरमीत, गुरप्रीत सिंह, खुशी, अभय, हिमेश, दिव्यंम, अनमोल शर्मा, शिवानी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed