फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Infection: Two people died of corona, 273 new patients found infected

संक्रमण : कोरोना से दो लोगों की मौत, 273 नए मरीज संक्रमित मिले

Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Infection: Two people died of corona, 273 new patients found infected
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें नाडा गांव का 52 वर्षीय और सेक्टर-17 का 78 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। जिले में अब कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 403 पहुंच गया है। इसके अलावा 273 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 31 जनवरी को 1639 मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए थे। इसमें तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 273 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई । इसमें 108 पुरुष और 99 महिलाओं समेत 207 मरीज पंचकूला के हैं, जबकि अन्य मरीज दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में इसी के साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 996 पहुंचा गया है। इसमें 960 लोग अपने घरों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 36 मरीजों का अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इसमें 149 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके अलावा विदेश से पंचकूला आने वाले करीब 3131 मरीजों की जांच स्वास्थ्य विभाग कर चुका है, जबकि 15 मरीजों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चलेगी दो बजे तक ओपीडी
पंचकूला। सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की ओपीडी टाइमिंग को 12 से बढ़ाकर 2 बजे तक दिया गया है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जनरल अस्पताल में ओपीडी की टाइमिंग कम कर दी थी। पहले तो कार्ड सुबह 11 बजे तक ही बनाने का फैसला लिया गया था। हालांकि, दोपहर 12 बजे तक कार्ड बनाए जाते रहे। कुछ ओपीडी को भी शिफ्ट करना पड़ गया था। अब कोरोना का संक्रमण थोड़ा कम होता देख, अस्पताल प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग बढ़ा दी है। मंगलवार को फैसला लिया गया कि, अब मरीजों की रजिस्ट्रेशन दोपहर 2 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed