फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Infection: 32 infected were found in the district, the number of active patients reached 213

संक्रमण : जिले में 32 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 213 पहुंची

Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Infection: 32 infected were found in the district, the number of active patients reached 213
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 27 मरीज शामिल हैं। पांच केस दूसरे राज्यों और जिलों के हैं। जिले में अब 213 सक्रिय मरीज हैं। चार मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 209 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में चार मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 134 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44973 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44345 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 631623 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.3 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed