{"_id":"6903af37077e0a3a590ee3ac","slug":"industrialist-sunil-kant-munjal-honoured-with-prestigious-french-national-honour-panchkula-news-c-74-1-lud1001-112683-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उद्योगपति सुनील कांत मुंजाल को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उद्योगपति सुनील कांत मुंजाल को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित
Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। उद्योगपति एवं डीएमसी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल को फ्रांस सरकार की ओर से शेवालिए द ल ओर्द नेशोनल द मेरित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह विशिष्ट सम्मान उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, परोपकारी कार्यों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया है। यह सम्मान फ्रांस के राजदूत ने गोवा में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया, जो सेरेन्डिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था। इस समारोह में देशभर से हजारों कला प्रेमी उपस्थित थे। डीएमसीएंडएच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने मुंजाल को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी। सेरेन्डिपिटी आर्ट्स से पूर्व भी मुंजाल 1999 से लुधियाना सांस्कृतिक समागम के माध्यम से कला जगत से गहराई से जुड़े हैं।