फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indian government will release about 70 Pakistani prisoners today

Panchkula News: भारत सरकार आज रिहा करेगी करीब 70 पाकिस्तानी कैदी

Mon, 08 Sep 2025 08:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 08 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Indian government will release about 70 Pakistani prisoners today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। भारत सरकार ने दरियादिली का परिचय देते हुए मंगलवार को 70 के करीब पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा भारतीयों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से संबंध तोड़ लिए थे। इसके बाद आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया गया। कैदियों की रिहाई का फैसला भारत सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से किया है।

इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। यह कैदी भारत की कई जेलों में बंद थे। इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग हैं। इनमें अधिकतम गैर-कानूनी तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते हुए भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे। कुछ पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। अटारी सीमा पर विभिन्न एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed