फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   India-US trade deal in Punjab's interest, farmers' safety taken care of: Jakhar

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब हित में, किसानों की सुरक्षा का रखा ध्यान : जाखड़

Mon, 09 Feb 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
India-US trade deal in Punjab's interest, farmers' safety taken care of: Jakhar
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत और पंजाब दोनों के हित में है। इसमें किसानों के हितों की रक्षा का ध्यान रखा गया है। साथ ही यह समझौता पंजाब के औद्योगिक विकास को भी गति देगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जाखड़ ने पंजाब में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के निलंबन की कड़ी निंदा की और इसे चिंताजनक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के गलत कार्य का समर्थन करने से इन्कार कर दिया जिस कारण उन्हें इस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। उन्होंने गृह मंत्री और प्रशासनिक न्यायाधिकरण से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि अधिकारियों पर इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जा सके। वह खुद भी इस मामले को केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन


पंजाब के किसानों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं : जाखड़
जाखड़ ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पंजाब के साथ ही देश भर के किसानों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लंबी बातचीत के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया। अमेरिका से गेहूं, चावल, मक्का या पंजाब में उगाई जाने वाली किसी भी फसल का आयात नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार डेयरी क्षेत्र की भी इस समझौते में पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस बेवजह इसका विरोध न करें, बल्कि तथ्यों के आधार पर बात करें। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तो इस प्रकार का विरोध निरर्थक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed