{"_id":"688e6e78593b17ee4901032c","slug":"independence-day-punjab-police-beefs-up-security-in-the-state-panchkula-news-c-16-1-knl1001-780136-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : पंजाब पुलिस ने सूबे में बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : पंजाब पुलिस ने सूबे में बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है। आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष पखवाड़ा शुरू किया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के बताया कि सूबे के सभी पुलिस उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा उपायों में विस्तार करने, गश्त बढ़ाने और रात्रि में जांच अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इन दो हफ्तों में सभी पुलिस उपायुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गैंगस्टर विरोधी कार्रवाइयां, जेलों की जांच, रणनीतिक स्थानों पर नाके लगाना और तलाशी अभियानों पर ज्यादा फोकस रखेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर आला अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विशेष डीजीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने सूबे में नशे के खिलाफ भी बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। इसके मद्देनजर शनिवार को सूबे में 80 मामले दर्ज कर नशा तस्करी के 107 आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 13.9 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम और 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।