फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Increasing pressure of patients from other states in Sector-6 Civil Hospital

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में अन्य राज्यों के मरीजों का बढ़ रहा दबाव

Sun, 28 May 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Increasing pressure of patients from other states in Sector-6 Civil Hospital
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। जिले के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पर मरीजों को विश्वास बढ़ गया है। बेहतर सुविधाएं मिलने के कारण हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डिलीवरी, सर्जरी और ओपीडी में मरीजों को बेहतर सुविधाएं और दवाइयां मिलने पर प्रतिदिन बाहरी मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। पंचकूला में वर्ष 2022 में ओपीडी में 377377 लोगों ने इलाज कराया। इसमें पंचकूला के 245673 लोगों ने अपना इलाज कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के 22 जिलों से आए 20036 मरीजों को यहां देखा गया। वहीं ट्राइसिटी सहित अन्य राज्यों के 111668 मरीजों का इलाज किया गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ उमेश मोदी ने बताया कि अस्पताल में बेहतर इलाज मिलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं वर्ष 2023 में जनवरी से अप्रैल तक कुल 162676 मरीज इलाज के लिए आए हैं। इसमें पंचकूला के 106906 मरीजों का इलाज हुआ है। इसमें हरियाणा के अन्य जिलों से 7752 मरीज आए हैं। हरियाणा के बाहर से 48018 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि अच्छी इलाज के लिए लगातार अस्पताल द्वारा काम किया जा रहा है। इसमें हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, मोहाली और बाहर के राज्यों से मरीज इलाज अच्छा मिलने के कारण यहां पर लगातार आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की कोशिश है कि मरीजों का इलाज सभी जगह बेहतरीन किया जाए।
विज्ञापन


इलाज के लिए यह आए हैं मरीज
वर्ष कुल डिलीवरी पंचकूला अन्य जिलों के केस बाहर से आने वाले केस
2022 5416 3360 187 1869
वर्ष ओपीडी पंचकूला अन्य जिलों के केस बाहरी राज्यों के केस
2022 377377 245673 20036 111668


मरीजों को बेहतरीन सुविधा से विश्वास बढ़ा है। इसलिए हमारे पास हर जगह से मरीज बढ़े हैं। हमारी कोशिश है कि हमारे पास अगर बाहर से भी मरीज आते हैं तो उनकी पूरी देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed