{"_id":"6484dbd86d90e05413045b44","slug":"increased-problem-due-to-high-heat-patients-of-abdominal-pain-diarrhea-and-fever-increased-in-hospitals-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-1092-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज गर्मी से बढ़ी समस्या, अस्पतालों में पेट दर्द, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज गर्मी से बढ़ी समस्या, अस्पतालों में पेट दर्द, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
तेज गर्मी से बढ़ी समस्या, अस्पतालों में पेट दर्द, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन इसी मर्ज के आ रहे 50 फीसदी मरीज, डॉक्टर दे रहे तेज धूप से बचने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चिलचिलाती धूप के चलते लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन चार हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं।
पंचकूला एमडी मेडिसिन डाॅ. अश्वनी भटनागर का कहना है कि वातावरण में बदलाव आने के कारण इस तरह की बीमारी बढ़ रही है। लोगों को अगर कोई शिकायत है तो वह तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके साथ ही तेज धूप में जाने से एहतियात बरतें। मौसम में आए बदलाव के कारण यह समस्या युवाओं में अधिक बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में 50 फीसदी इसी मर्ज के मरीज बढ़ना प्रमाण है। 15 फीसदी मरीजों को बीपी की शिकायत है।
बाहर का खाने से बचें, पानी की आपूर्ति के लिए ओआरएस का घोल लें
डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण तापमान कम था। तीन-चार दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए मरीजों को बाहर का खाना नहीं चाहिए। वहीं चिलचिलाती धूप में शरीर को ढककर निकलें। हवा में नमी और धूप से बढ़ी गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकल रहा है। पसीने के साथ शरीर से सोडियम, पोटेशियम भी बाहर निकल जाता है। इससे डिहाइड्रेशन हो रहा है। लोग पानी तो पी रहे पर उससे प्यास नहीं बुझ रही, क्योंकि शरीर में पानी की कमी को केवल पानी से पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि लोग ओआरएस का घोल लें।
विज्ञापन
एक सप्ताह का संभावित तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
11 जनू 30.8 43.1
12 जून 30.8 43.4
13 जून 30.1 42.8
14 जून 30.2 42.0
15 जून 30.5 40.8
16 जून 29.2 39.1