{"_id":"6876b0bc9c50e52bd204449b","slug":"incidents-of-theft-are-increasing-continuously-in-barwala-people-are-unsafe-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-124748-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला में लगातार चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी, लोग असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला में लगातार चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी, लोग असुरक्षित
विज्ञापन
बरवाला। कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान जगदंबा गारमेंट्स के संचालक सौरभ सिंगला ने बताया कि सोमवार रात को अज्ञात चोर उनकी दुकान के आगे रखे लोहे के चार टेबल चोरी करके ले गए। इसके अलावा मांडू स्वीट्स हाउस के बाहर से एक रेहड़ी भी चोरी की गई है। सौरभ सिंगला ने बताया कि चोर रात को करीब 12 से रात के 2 बजे तक सड़कों और बाजार की गलियों में घूमते हुए दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रहे हैं। शिकायत बरवाला पुलिस चौकी में दे दी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। कस्बा निवासियों में सुशील सिंगला, पंकज गर्ग, रविन्द्र गर्ग, राजीव कुमार, शंभू पासवान आदि ने बताया कि चोरी की यह पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी अज्ञात चोर कई घरों और दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं जिनका भी आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
वहीं, महाराणा प्रताप मारपीट में निर्माणाधीन दुकान के मालिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले उसके मकान से सुबह-सुबह लोहे के सरियों को चोरी करते हुए आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। 9 जुलाई की रात को स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के नजदीक एक चाय की दुकान में भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका भी पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। ऐसे में आए दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। और बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे। जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। बढ़ती चोरी की घटना पर अंकुश ना लगाए जाने को लेकर लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति काफी रोष है। इस बारे में जब बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात चोरों पकड़ने में लगी हुई है। जल्द ही आरोपी चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।