फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Incident commander cuts invoice of seven shopkeepers for not applying mask

मास्क ना लगाने पर इंसीडेंट कमांडर ने सात दुकानदारों के काटे चालान।

Fri, 19 Jun 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Incident commander cuts invoice of seven shopkeepers for not applying mask
बरवाला। कस्बा बरवाला में अनलॉक-1 के दौरान दुकानदारों द्वारा सरकार की गाइड लाइन की पालना न करने पर इंसीडेंट कमांडर बरवाला देवेंद्र सांगवान ने आज दुकानों पर जाकर अपनी टीम के साथ चालान किए। उन्होंने बताया कि आदित्य कुमार कपड़े की दुकान, खुशी बुटीक, धर्मपाल मिल्क डेयरी, रण सिंह, अजय क्लॉथ हाउस, रवि हेयर शैलून, क्रस्ट पिज्जा, वीरेंद्र कुमार आदि के मास्क न पहनने पर 500 रुपये का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा जो भी दुकानदार सामाजिक दूरी और सरकार व प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा उनका मौके पर ही चालान किया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान पीसीआर इंचार्ज हिसम सिंह, सिपाही गुरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, पंचायत सचिव राजीव रंजन मौजूद थे। उधर ग्राम पंचायत बरवाला द्वारा भी बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर कस्बे में मुनियादी करवाकर लोगों को सरकार और प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। सरपंच बलजिंद्र गोयल ने इस दौरान कस्बे में फल-फ्रूट, सब्जी, फास्ट फूड, सैलून और अन्य खाने-पीने के सामान बेचने वालों को शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचकर कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी वे दुकानदार कस्बे में अपनी दुकान खोल सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान पर मास्क जरूर पहनें और सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे। अगर कोई दुकानदार नियमों की पालना नहीं करेगा तो उसकी शिकायत इंसीडेंट कमांडर को देकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed