फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inauguration of EPDM track and sports stadium in Sector-7

Panchkula News: सेक्टर-7 में ईपीडीएम ट्रैक और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of EPDM track and sports stadium in Sector-7
पंचकूला। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-7 में ईपीडीएम ट्रैक और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग 50 लाख की लागत आएगी और 3 महीने में कार्य पूरा किया जाएगा। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि ईपीडीएम ट्रैक का उद्देश्य लोगों को सैर करने में सुविधा देना है। ज्यादातर बुजुर्गों के लिए जो ट्रैक बने हैं, उन पर चलने में समस्या होती थी और उनके पैरों में भी काफी समस्या आती थी, लेकिन ईपीडीएम ट्रैक बनने के बाद लोग आसानी से सैर कर पाएंगे। साथ ही जो स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं, उनमें भी बड़ी संख्या में सुबह और शाम लोगों को खेलते देखे जा सकता है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए हैं। शहर में अन्य स्थानों पर जहां भी ईपीडीएम ट्रैक और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए हैं, उनमें भी लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। पहले पार्कों में खेलने की कोई चिह्नित जगह नहीं थी, जिसके चलते अब पार्कों में यह स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए हैं, ताकि अलग अनुभव मिल सके। अच्छे खिलाड़ी भी तैयार हो सकें। इस अवसर पर पार्षद रितु गोयल, जय कौशिक, सुनीत सिंगला, सोनिया सूद, सोनू बिड़ला ओमवती पुनिया, सुखवीर पूनिया, सुदेश बिड़ला और युवराज कौशिक, प्रमोद वत्स और अधिकारी एक्सईएन, एमई और जेई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed