{"_id":"65caa1aa00811821440636f4","slug":"inauguration-of-aiims-in-rewari-will-be-shown-live-in-panchkula-and-raipurrani-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6582-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेवाड़ी में एम्स का उद्घाटन पंचकूला और रायपुररानी में दिखाया जाएगा लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेवाड़ी में एम्स का उद्घाटन पंचकूला और रायपुररानी में दिखाया जाएगा लाइव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा को देश के 22वें एम्स की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी के माजरा भालखी गांव में एम्स का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम अन्य कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ-साथ विकसित भारत- विकसित हरियाणा कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
पंचकूला में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 और महाबीर फाॅर्म हाउस रायपुररानी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यहां लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनेंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 और महाबीर फाॅर्म हाउस रायपुररानी में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थलों पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, दिव्यांग पेंशन, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, विधुर एवं अविवाहित पुरुषों के लिए वित्तीय सहायता योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का दौरा कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हरीश वशिष्ठ, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, एडीआईओ आस्था, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ कैलाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।