{"_id":"61200b238ebc3e79f9535d98","slug":"inauguration-information-about-traffic-rules-will-be-given-from-the-mic-at-the-intersections-dc-vinay-pratap-singh-addressed-the-officials-in-the-meeting-of-the-district-road-safety-committee-pkl-office-news-pkl424080699","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगाज : चौराहों पर माइक से दी जाएगी यातायात के नियमों की जानकारी, डीसी विनय प्रताप सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगाज : चौराहों पर माइक से दी जाएगी यातायात के नियमों की जानकारी, डीसी विनय प्रताप सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को किया संबोधित
विज्ञापन
पंचकूला। अब रिकार्डेड संदेश से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी शुरुआत शहर की पांच मुख्य लाइट प्वाइंट से होगी। इस सफलता के बाद शहर के सभी मुख्य लाइट प्वाइंट को कवर किया जाएगा। यह निर्णय उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर इससे होने वाली मृत्यु को रोकना है। उन्होंने कहा कि प्रयोग के तौर पर शुरूआत में शहर की पांच मुख्य लाइट प्वाइंट की पहचान की जाएगी, जहां पर माइक के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर आधारित रिकार्ड किया संदेश चलाया जाएगा।
बस चालक के आंखों की होगी जांच
उन्होंने कहा कि इससे लोग यातायात के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित होंगे साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन की सजगता के प्रति भी लोगों का विश्वास बढे़गा। इस बैठक में विनय प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला में चलने वाली सभी स्कूल बसों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की चेकिंग के लिए जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ गैर सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान बस चालकों की दृष्टि की अवश्य जांच की जाए ताकि इस वजह से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
यातायात चिह्न लगाने के निर्देश
बैठक में विनय प्रताप सिंह ने जिले में विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थलों की समीक्षा की और वहां होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए संबंधित रोड एजेंसियों को ऐसे स्थलों पर ट्रैफिक लाइट, स्पीड ब्रेकर, कैट आई लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के कारणों का पता लगाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में शामिल रोड सुरक्षा सहायक का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा की पिछली बैठक में उन्होंने रोड सुरक्षा सहायक की सहायता लेने के निर्देश दिए गए जिसे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों से भी सड़क सुरक्षा से संबंधित सुझाव आमंत्रित किए जा सकें।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम ऋचा राठी, आरटीए सचिव अमरेन्द्र सिंह, एसीपी कालका मुकेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, नगर निगम पंचकूला के कार्यकारी अभियंता संजीव गर्ग, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनुज बिश्नोई, ट्रैफिक एसएचओ के अलावा बरवाला, रायपुररानी के एसएचओ भी उपस्थित रहे।