फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the village of Manakyan, a notice board was put up for the transgenders and a fixed amount was fixed.

Panchkula News: गांव माणक्यां में किन्नरों के लिए सूचना पट्ट लगाकर की निर्धारित राशि

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
In the village of Manakyan, a notice board was put up for the transgenders and a fixed amount was fixed.
रामगढ़। किन्नरों द्वारा किसी भी खुशी के मौके पर मुंह मांगी राशि मांगने पर लोगों को सामाजिक स्तर पर प्रताड़ित होना पड़ता है। गांव माणक्यां वासियों के लिए यह समस्या अति गंभीर बनती जा रही थी। इस समस्या के समाधान को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 से गांव माणक्यां में जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक सूचना पट्ट लगा दिया गया है। इसमें उन्होंने किसी भी व्यक्ति की शादी व पुत्र के जन्मदिन पर किन्नरों को 1100 रुपए की राशि देने के बारे में लिखा गया है। गांव वासियों का कहना है कि गांव के अंदर बहुत से परिवार ऐसे होते हैं जो शादी समारोह या लड़के के जन्मदिन पर मुंह मांगी राशि देने में सक्षम नहीं होते हैं। किन्नर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनसे राशि मांगते हैं और मुंह मांगी राशि न देने पर कई बार अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में परिवार अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे किन्नरों को मुंह मांगी राशि देने पर मजबूर हो जाता हैं। गांव वासियों का कहना है कि जब से यह सूचना पट लगाया गया है तब से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed