फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the presence of CM, Sandeep Valmiki, former minister in AAP government Delhi, joined BJP

Panchkula News: सीएम की मौजूदगी में आप सरकार दिल्ली में पूर्व मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि ने भाजपा का दामन थामा

Sun, 11 Aug 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
In the presence of CM, Sandeep Valmiki, former minister in AAP government Delhi, joined BJP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आम पार्टी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पंचकूला स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। आम आदमी पार्टी से ही डॉ. बुध प्रताप तपोभूमि महाबोधि पीठ रोहतक और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली भी भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इनको पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप वाल्मीकि कुछ रोज पहले मिले थे, उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कड़ी मेहनत करने के बाद भी मान सम्मान नहीं मिलने से संदीप वाल्मिकी काफी दुखी और परेशान थे। अरविंद केजरीवाल पर तंज कस सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने जिसे गुरु माना उसे ही धोखा दिया है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, महामंत्री वरिंद्र राणा, हरीश सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed