फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the name of sending them to Canada, they extorted Rs 24 lakh from one and Rs 27 lakh from the other.

Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर एक से 24 तो दूसरे से 27 लाख रुपये ऐंठे

Thu, 16 Oct 2025 12:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 16 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending them to Canada, they extorted Rs 24 lakh from one and Rs 27 lakh from the other.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। इनमें आरोपियों ने पीड़ितों को कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैवल एजेंटों की तलाश शुरू कर दी है।
बसंत एवेन्यू अंगद देव नगर निवासी राम लखन की शिकायत पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने दुगरी के गुरु विहार निवासी डब्ल्यूडबल्यूईसी इमीग्रेशन के मालिक विक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राम लखन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। आरोपी विक्रमजीत के साथ मुलाकात हुई और आरोपी ने उसे कनाडा भेजने के नाम पर पैसे मांग लिए। आरोपी के साथ उसका 24 लाख 57 हजार रुपये में सौदा तय हो गया और आरोपी ने सारे पैसे वापस ले लिए। बाद में आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बार-बार पैसे मांगने या फिर कनाडा भेजने पर भी आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया और पैसे देने को भी साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद राम लखन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और आरोपी पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव भोलापुर के रहने वाले जगजीत सिंह की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने संगरूर के गांव चंडोगल निवासी दंपती सुखदीप सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था तो आरोपी ने उसे कनाडा भेजने की बात की। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों पर उससे 27 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। जब जगजीत ने इसकी शिकायत पुलिस को की तो आरोपियों पर लगाए आरोप सही साबित हुए। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed