फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the name of selling old coins and things like gold, three lakh rupees and a gold ring were looted from the lawyer

Panchkula News: पुराने सिक्के और सोने जैसी चीजें बेचने के नाम पर वकील से तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लूटी

Mon, 05 Jun 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
In the name of selling old coins and things like gold, three lakh rupees and a gold ring were looted from the lawyer
संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर। पुराने सिक्के और सोने जैसी चीजें बेचने के नाम पर वकील से तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चंंडीगढ़ निवासी वकील रजत ने बताया कि उसे 15 मई को एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि उसके पास कुछ पुराने सिक्के हैं, जिन्हें वह बेचना चाहता है। वह अनपढ़ है, सिक्कों की कीमत उसको पता नहीं है। आरोपी ने किसी सुनार को सिक्कों की फोटो दिखाकर उसको रेट बताने को कहा। वकील के अनुसार उसने सिक्कों की फोटो ले ली। अगले दिन आरोपी का फोन आने पर उसने एक सिक्के की कीमत पांच सौ रुपये बता दी। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि उसकी बेटी की शादी है। इस कारण उसके सिक्के बिकवा दे। वकील के अनुसार उनसे सिक्के बिकवाने के लिए हामी भर दी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे खोदाई में कुछ और भी पीली चीजें मिली हैं। उसे नहीं पता कि यह सोना है या पीतल।
विज्ञापन


वकील के अनुसार 20 मई की सुबह उसके पास आरोपी का फोन आया। उसने सामान बिकवाने या खरीदने के लिए एक बजे मिलने का समय दिया। वकील ने बताया कि करीब एक बजे आरोपी अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने के लिए अमरावती पुल के पास पहुंच गया था। वहां पर दोनों उसकी गाड़ी में बैठ गए। आरोपी ने एक पीले रंग की चेन दिखाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी से कहा कि वह पहले इस चेन को किसी सुनार को दिखाने के बाद ही पैसे देगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू दिखाकर कहा कि उसके पास जितने भी रुपये हैं, चुपचाप रख दे, नहीं तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथ बैग में तीन लाख रुपये लेकर गया था। आरोपी उससे बैग और सोने की अंगूठी छीनकर भाग गया। वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरावती चौकी इंचार्ज जिले सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed