फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the name of renting a house, a man posed as a soldier and cheated Rs 2.20 lakh

Panchkula News: मकान किराये पर लेने के नाम पर फौजी बनकर 2.20 लाख ठगे

Thu, 29 May 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
In the name of renting a house, a man posed as a soldier and cheated Rs 2.20 lakh
साइबर ठगों ने आर्मी मर्चेंट खाते से किराया देने के नाम पर सेवानिवृत्त एसई से ट्रांसफर कराई बड़ी रकम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। सेक्टर-21 में दो लाख बीस हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने पीड़ित सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसई विनोद कुमार कंबोज से किराये पर मकान लेने के बहाने 2.20 लाख रुपये ठग लिए। उसने खुद को फौजी बताकर विश्वास में लिया और फर्जी आईडी कार्ड भेजकर वारदात की।



पीड़ित विनोद कंबोज (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकान के दूसरे माले को किराये पर देने के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। 25 मई की शाम को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को फौजी अनिकेत विजय बताया और मकान किराये पर लेने की बात कही। अगले दिन उस व्यक्ति ने अपने कथित सहकर्मी राजेन्द्र सिंह शेखावत से बात कराई, जिसने आर्मी मर्चेंट खाते से किराया भेजने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही उसने कहा कि आर्मी के मर्चेंट खाते से पैसा लेने के लिए आपको अपने गूगल पे पर उसके बताए अनुसार कोड भरना होगा। इसके बाद ठगों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई खाते और उनकी पत्नी के खाते से कुल 2,20,891 की रकम ट्रांसफर करवा ली। ठगी का अहसास होने पर विनोद कुमार ने तुरंत साइबर थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed