{"_id":"625f12b2d59e486cb25faeb9","slug":"in-the-investigation-cylinders-weighing-less-than-one-to-five-kg-were-found-from-the-gas-agency-pkl-office-news-pkl4481425149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गैस एजेंसी से मिले एक से पांच किलो कम वजन वाले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गैस एजेंसी से मिले एक से पांच किलो कम वजन वाले सिलिंडर
विज्ञापन
पंचकूला। गांव गुमथला स्थित सत्यम इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर मंगलवार को सीएम उड़नदस्ते की टीम, नापतोल विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से दबिश देकर जांच की गई। इस मौके पर जांच में अधिकारियों को भारी मात्रा में कम वजन वाले गैस सिलिंडर मिले। उड़नदस्ते ने गुप्त सूचना पर यहां दबिश दी है। इस दौरान करीब चार गाड़ियों में से गैस सिलिंडर उतार कर देखे गए तो इनमें करीब एक से पांच किलो तक गैस कम पाई गई। सीएम उड़न दस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि जितने भी सिलिंडरों को चेक किया गया उन सभी में गैस कम पाई गई है। साथ ही उनकी टीम ने इस एजेंसी की गाड़ियों से सिलिंडर से गैस निकालने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी सूचना पिंजौर थाना पुलिस को दी तो थाने के पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
मौके से डिलीवरी गाड़ियों के चालक फरार
सीएम उड़नदस्ते ने जैसे ही दबिश दी तो गैस एजेंसी कर डिलीवरी करने वाली गाड़ियों के चालक गाड़ियां वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। देर शाम तक सीएम उड़न दस्ते की टीम, नापतोल विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही थी। बता दें कि जहां एक ओर बढ़ती महंगाई की मार ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं दिन प्रतिदिन महंगा हो रहा गैस सिलिंडर भी आम लोगों के लिए खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों को गैस सप्लाई होने वाले गैस सिलिंडरों से गैस निकालकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ पंचकूला सीएम उडन दस्ता, खाद्य आपूर्ति विभाग और नापतोल विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों इस धोखाधड़ी से बचाया जा सके।