फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the expansion of Team Dhankhar, attention to the experience, entrust the responsibility with balance

टीम धनखड़ के विस्तार में तुजुर्बे को तवज्जो

Sat, 12 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
In the expansion of Team Dhankhar, attention to the experience, entrust the responsibility with balance
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अपनी टीम में तुजुर्बे को तवज्जो दी है। संतुलन बिठाते हुए भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इनेलो, कांग्रेस से आए नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया पैनलिस्ट में अच्छे वक्ता सांसदों, विधायकों को जगह मिली है।
विज्ञापन

मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा को बनाया गया है, मुख्यमंत्री मनोहर के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा छह साल प्रवक्ता रह चुके हैं। 2005 से 2010 तक वह अंबाला के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने महासचिव, उपाध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदों पर 1983 से 1996 तक कार्य किया। 2009 में वह अंबाला से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पंचकूला-चंडीगढ़ में सह मीडिया प्रमुख का जिम्मा संजय आहुजा व रोहतक में शमशेर खरक निभाएंगे। सूरजपाल अम्मू के अलावा प्रवीण आत्रेय, वीरेंद्र चौहान विजय आहलूवालिया, डॉ. राकेश, सत्यव्रत शास्त्री, रंजीता मेहता व विधु रावल को प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

सह प्रवक्ता को इन्हें मिला जिम्मा
भरत भूषण जुयाल, वंदना पोपली, विजेंद्र नेहरा, सुदेश कटारिया, विकास वाल्मिकी।
मीडिया पैनलिस्ट में ये शामिल
सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, अभय सिंह यादव, लक्ष्मण यादव, असीम गोयल के अलावा पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, वीर कुमार यादव, कृष्ण ढुल, रमन मलिक, हुकम सिंह भाटी, मनीष यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, डीपी कौशिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकोष्ठ में ये होंगे संयोजक
बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ का जिम्मा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती को सौंपा गया है। खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी योगेश्वर दत्त को दी गई है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में कुलभूषण गोयल को पंचकूला संयोजक बनाया गया है। महासंपर्क अभियान प्रमुख संदीप जोशी होंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम व बैठकों का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को सौंपा है। आपदा राहत एवं सहयोग विभाग की जिम्मेदारी विधायक डॉ. कमल गुप्ता व पंचकूला सह प्रमुख तरुण भंडारी को मिली है। सुशासन केंद्र राज्य समन्वयक विधायक अभय सिंह यादव बनाए गए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ का जिम्मा विधायक असीम गोयल व आजीव सहयोग निधि का काम विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रमोद विज देखेंगे। नमामि यमुना प्रकोष्ठ का जिम्मा पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा को दिया है। नीति विषयक शोध विभाग का काम पूर्व आईएएस राजीव शर्मा देखेंगे। कानून विधिक विषय प्रमुख हाईकोर्ट के वकील अमर विवेक बनाए गए हैं। संत व डेरा समन्वयक का जिम्मा आनंद सागर को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed