{"_id":"6a3c369f7f4ec7dfb204425d","slug":"in-tagra-hansua-a-young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-137944-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टगरा हंसुआ में युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टगरा हंसुआ में युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमरे में पंखे से लटकी मिली 22 वर्षीय सृष्टि, पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सीन ऑफ क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
शव पोस्टमार्टम के लिए कालका मोर्चरी भेजा
सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। टगरा हंसुआ क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती घर के एक कमरे में पंखे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच कालका की मोर्चरी में रखवा दिया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सृष्टि (22) के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ मौजूद थी, जबकि उसके पिता पिंजौर स्थित अपनी वर्कशॉप पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दादी को घर के पिछले कमरे से कुर्सी गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में पहुंचीं तो सृष्टि पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली।
घटना की जानकारी तुरंत उसके पिता को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।