फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Sector-12, an elderly woman was bitten by a dog for the second time in six months.

सेक्टर - 12 में बुजुर्ग महिला को एक कुत्ते ने छह माह में दूसरी बार काटा

Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
In Sector-12, an elderly woman was bitten by a dog for the second time in six months.
पंचकूला। पॉश और वीआईपी कहे जाने वाले सेक्टर-12 में एक कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काट कर घायल कर दिया। महिला सुबह घर से सैर के लिए निकली थी। छह माह पहले भी इसी कुत्ते ने महिला को काटा था। अब हालत यह है कि बुजुर्ग महिला घर से बाहर निकलने से भी डर रही है। महिला के परिजनों ने सेक्टर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों को घर से बाहर निकलने से डर न लगे।
विज्ञापन

सेक्टर-12 के मकान नंबर 171 में रहने वाली ईनू सिंह की मां स्नेह जोशी (82) शुक्रवार सुबह सैर के लिए घर से निकली थी। जब वह मकान नंबर 164 के पास पहुंची तो सफेद रंग के एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। बुजुर्ग होने के कारण स्नेह जोशी अपना बचाव भी नहीं कर पाईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनको कुत्ते से छुड़वाया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

छह माह पहले भी इसी कुत्ते ने काटा था
ईनू सिंह ने बताया कि यह कुत्ता सेक्टर में पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वे खुद भी पिछली सर्दियों में इस कुत्ते का शिकार हो चुकी हैं। छह माह पहले भी स्नेह जोशी को इसी कुत्ते ने काटा था। अब सेक्टर में इस कुत्ते के कारण लोग दहशत में हैं। अपने बच्चों को घरों से बाहर निकालने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आरडब्ल्यूए ने खेद जताया
कुत्ते द्वारा महिला को काटने पर सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल एसके दत्ता, आरडब्ल्यूए सेक्टर-5 एमडीसी, फोरा के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा और महासचिव एमसी सेठी ने कुत्ते द्वारा महिला को काटे जाने पर खेद जताया है। उन्होंने हालात को चिंताजनक बताया है। फोरा अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने मेयर कुलभूषण गोयल से इस मामले में दखल देकर कुत्तों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है ताकि शहरवासी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
आवारा कुत्तों के आतंक से सेक्टरों के लोग परेशान
पंचकूला। फेडरेशन आफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में प्रधान आरपी मल्होत्रा ने शहर में रोजाना आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मल्होत्रा ने रोष पूर्वक बताया कि शुक्रवार को सेक्टर -12 के मकान नंबर 171 निवासी एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने मकान नंबर 164 के पास हमला कर दिया। जगह-जगह नोंचकर महिला को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है। फोरा के वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टर -10 में मकान नंबर 432 के पास कुत्तों के झुंड बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन काट रहे हैं।

रात को आवारा कुत्तों के झुंड नागरिकों की नींद खराब करते हैं। सुबह सैर पर जा रहे नागरिकों का निकलना दुश्वार कर दिया है। भारत हितैषी, उपप्रधान संजीव गोयल, योगिंदर क्वात्रा ने मांग की है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम , हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से कानून में अनिवार्य संशोधन करवाए, ताकि कुत्तों को पकड़कर डॉग पौंड में रखा जा सके। संगठन सचिव बीआर मेहता, सचिव आरके लूथरा, प्रचार सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि कुत्तों द्वारा नागरिकों को काटने पर नगर निगम के विरुद्ध जाने की याचिका कोर्ट में दायर की जानी चाहिए। सेक्टर -12 प्रधान एसके दत्ता, सेक्टर -16 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आरसी गुप्ता और सेक्टर -7 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जीएस चहल ने मांग की है कि नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी की सुस्त प्रक्रिया में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed