{"_id":"66ecc2addf6115362609f7d7","slug":"in-panchkula-till-august-1088-abandoned-animals-were-caught-and-taken-to-cowshed-dc-pkl-office-news-c-16-1-pkl1041-521042-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अगस्त तक 1088 लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया गया: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अगस्त तक 1088 लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया गया: डीसी
विज्ञापन
चंडीगढ़। लावारिस पशुओं के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर 9 अगस्त, 2021 को जारी आदेश के बावजूद अभी तक लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। इसके चलते दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई में पंचकूला के डीसी, निगम आयुक्त व डीसीपी वीसी के जरिए पेश हुए। डीसी ने बताया कि 1 जनवरी से 31 अगस्त तक 1088 पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया गया है। हाईकोर्ट ने अब डीसी को अगली सुनवाई पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। मुख्य याचिका दाखिल करते हुए सिटीजन कमेटी हाउस ऑनर्स ने एडवोकेट प्रशांत गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि पंचकूला सहित पंचकूला एक्सटेंशन में लावारिस पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती संख्या के चलते लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। संबंधित विभाग को इस बारे में कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अक्सर इस प्रकार घूमते पशु सड़क हादसों का कारण बनते हैं और ऐसे में इन्हें यहां से कहीं भेजा जाना चाहिए। इनके लिए गोशाला का निर्माण कर इन्हें वहां रखने का इंतजाम किया जाना चाहिए, लेकिन निगम ऐसा करने में विफल रहा है।
याची ने बताया कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त को इस संदर्भ में मांगपत्र भी सौंपा था, लेकिन इसपर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में अब याची के पास हाईकोर्ट की शरण लेने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद इस याचिका का निपटारा करते हुए स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वह याची की मांग पर विचार करने के बाद उचित निर्णय लेकर कार्रवाई करें। कार्रवाई न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी।