फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   winter season first rain break record

चंडीगढ़ में नवंबर में सीजन की पहली बारिश ने तोड़ दिया दस साल का रिकार्ड, प्रदूषण भी घटा

Fri, 08 Nov 2019 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
winter season first rain break record
बारिश में स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
काफी दिनों से बारिश का इंतजार रहे ट्राइसिटी वासियों को वीरवार सुबह राहत की बौछारें मिलीं। बारिश नहीं होने से ट्राइसिटी का मौसम शुष्क बना हुआ था और आसपास प्रदूषण भी था। बुधवार शाम पांच बजे से लेकर वीरवार शाम पांच बजे तक कुल 9.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इस बारिश ने नवंबर के महीने में होने वाली बारिश का दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 2009 में कुल 14.7 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बारिश से प्रदूषण का स्तर भी नीचे आ गया है। सेक्टर 25 में रात नौ बजे वायु गुणवत्ता का सूचकांक 79 रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


बारिश से दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को भी बादल छाएंगे। एक दो इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी में बारिश की संभावना पहले से ही बता दी गई थी।
विज्ञापन


प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक वीरवार को हुई बारिश की मुख्य वजह गुजरात की तरफ बढ़े चक्रवाती तूफान महा और जम्मू-कश्मीर पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ रहा है। बारिश न सिर्फ प्रदूषण से राहत देगी बल्कि रबी के फसलों की बुआई के काम भी बारिश मददगार साबित होगी। पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां आठ नवंबर की शाम या रात से बंद हो जाएगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं का झोंका मैदानी राज्यों में आएगा। बारिश के चलते जहां दिन का तापमान गिरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हवाएं न्यूनतम तापमान को नीचे लाएंगी, क्योंकि यह हवाएं पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की ठंडक भी लेकर मैदानी भागों में पहुंचेंगी।

नवंबर के किस साल कितनी बारिश

साल------बारिश
2019----- 9.9
2018------ 9.6
2017------ ट्रेस
2016------ 0.0
2015------ 0.6
2014------ 0.3
2013------ 6.9
2012------ 0.6
2011------ 0.0
2010------ 0.4
2009----- 14.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed