फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Madhya Pradesh and Uttarakhand, AAP has given important responsibilities to four MLAs of Punjab.

Panchkula News: मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में आप ने पंजाब के चार विधायकों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Wed, 26 Apr 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh and Uttarakhand, AAP has given important responsibilities to four MLAs of Punjab.
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंजाब के विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश में तीन विधायकों को सह प्रभारी व उत्तराखंड में एक विधायक को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी विधायक अपनी जिम्मेदारी को संभाल लेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी महीने के शुरू में आम आदमी को निर्वाचन आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। ऐसे में पार्टी की तरफ से कोशिश की जा रही है कि हर राज्य में संगठन को मजबूत किया जाए। इसी कड़ी में पार्टी नियुक्तियां कर रही है। ऐसे में बटाला के विधायक शेरी कलसी, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बरविंदर गोयल को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले आप की तरफ से विधायक बलकार सिंह को जम्मू रीजन का प्रभारी बनाया गया था जबकि जगदीप कंबोज गोल्डी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी। पार्टी ने कुल 68 में से 67 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान हार पर भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed