फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DA, DF will not be available till July 2021 to haryana employees

कर्मियों व पेंशनरों को सरकार ने दिया झटका, जुलाई 2021 तक नहीं मिलेगा डीए-डीएफ, जानें क्यों

Tue, 07 Jul 2020 11:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
DA, DF will not be available till July 2021 to haryana employees
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी अब अगले साल जुलाई तक महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीएफ) का लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए हरियाणा वित्त विभाग ने भी सभी विभागों के मुखिया को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने 23 अप्रैल को ये आदेश केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जारी किए थे।
विज्ञापन


वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने भी निर्णय लिया है कि सभी विभागों के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2020, जुलाई 2020 व जनवरी 2021 को डीए और डीएफ का लाभ फिलहाल नहीं दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों में सरकार के समक्ष बने वित्तीय संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार को लॉकडाउन से लेकर जून तक काफी राजस्व नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए इस संदर्भ में फैसला अप्रैल में ही ले लिया था। हरियाणा सरकार ने अब इसी तर्ज पर अपने राज्य में भी यह फैसला लिया है। जुलाई 2021 से इस लाभ को बहाल करने की बात फिलहाल कहीं जा रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों को इस पीरियड का कोई एरियर भी नहीं दिया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने मांग की है कि सरकार कम से कम कर्मचारियों को इस पीरियड का एरियर तो दे। वरना कर्मचारियों व पेंशनरों को काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed