फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In every district, a committee of doctors will monitor the use of Remadecivir injection

अब हर जिले में डाक्टरों की कमेटी रेमडेसिविर इंजेक्शन के प्रयोग पर रखेगी निगरानी

Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
In every district, a committee of doctors will monitor the use of Remadecivir injection
चंडीगढ़। रेमडेसिविर इंजेक्शन के प्रदेश में हो रहे अंधाधुंध उपयोग पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हर जिले में इसकी निगरानी के लिए कमेटी गठित की है। ये कमेटी न केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के उपयोग की निगरानी रखेगी। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक की ओर से इसके लिए सभी सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, अंबाला में डॉ दिनेश गोयल, डॉ अशोक कुमार गुप्ता और डॉ विनोद गुप्ता, भिवानी में डॉ हेमंत, डॉ रविंद्र सिंह पूनिया, डॉ मीना, फतेहाबाद में डॉ विजय जैन, फरीदाबाद में डॉ बीना शर्मा, डॉ बीर सिंह और डॉ श्रुतिकांत शर्मा निगरानी करेंगे। इसी प्रकार, गुरुग्राम में डॉ अशरुद्दीन, डॉ संजय नरूला, हिसार में डॉ प्रवीन कुमार, डॉ एमएल कामरा व डॉ जोगेंद्र कपूर, जींद में डॉ धन कुमार व डॉ रतन कुमार कमेटी में शामिल हैं। झज्जर में डॉ इंद्रजीत धनखड़, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ कश्मीर सिंह दलाल, करनाल में डॉ वंदना भाटिया, डॉ मनीष परूथी व डॉ एसपी सिंघल, कुरुक्षेत्र में डॉ सुरिंद्र कुमार, डॉ बिमला गौरी व डॉ रंजू सोनी कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन

कैथल में बीबी कक्कड़, डॉ डीसी ठकराल, डॉ आरडी चावला, नूंह में डॉ बलजिंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ में डॉ रतन लाल, डॉ अश्वनी कुमार वर्मा और डॉ रामनिवास, पंचकूला में डॉ डीपी लोचन, डॉ राजीव वढेरा व डॉ गोपाल कृष्ण भारद्वाज कमेटी में शामिल रहेंगे। वहीं, पानीपत जिले में डॉ भूपेश चौधरी, डॉ जेके त्यागी, डॉ सुधीर बतरा, पलवल में डॉ सुभाष चंद, डॉ विपिन कुमार, रोहतक में डॉ रमेश धनखड़, डॉ रामफल, डॉ शिव कुमार, रेवाड़ी में डॉ महेश नारंग, डॉ जय किशन सैनी, डॉ अशोक कुमार सैनी, सोनीपत में डॉ राम नारायण तेहलान, डॉ कृष्ण तेहलान व डॉ चंद्रप्रकाश अरोड़ा, सिरसा जिले में डॉ सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ सूरजभान कांबोज, डॉ डाले राम और यमुनानगर में डॉ शिवेंद्र सिंह, डॉ लाल चंद, और डॉ रमेश कुमार कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed