फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Packaged Milk Safe In Chandigarh

पूरी तरह सुरक्षित है चंडीगढ़ में मिल रहा पैकेटयुक्त दूध, ऐसे कराएं जांच

Mon, 21 Oct 2019 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Packaged Milk Safe In Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

दो दिन पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की दूध पर चौंकाने वाली रिपोर्ट आई थी। इसमें बताया गया था कि पैकेज्ड (प्रोसेस्ड मिल्क) और कच्चा दूध उनके मानकों पर खरा नहीं उतरा है लेकिन यूटी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया है कि पिछले तीन महीने के दौरान उसने भिन्न-भिन्न कंपनियों के प्रोसेस्ड मिल्क के 100 से ज्यादा सैंपल लिए थे, जिन्हें जांच के लिए प्रतिष्ठित लेबोट्ररी एनएबीएल में भेजा गया।

विज्ञापन


ये सभी सैंपल जांच में मानकों के अनुसार सही पाए गए हैं। इसमें ऐसा कोई भी हानिकारक तत्व नहीं मिला है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो। कुल मिलाकर चंडीगढ़ में आने वाला पैकेज्ड मिल्क सेफ है। हालांकि इसमें एक भी कच्चे दूध का सैंपल शामिल नहीं था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एफएसएसएआई की ओर से निर्देश मिले थे कि सभी स्टेट व यूटी अपने-अपने स्तर पर दूध के सैंपल भरें। उसके बाद यूटी के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन महीने के भीतर अलग-अलग कंपनियों के फुल क्रीम, प्रोसेस्ड, टोंड और डबल टोंड मिल्क के सैंपल्स लिए गए। इन सैंपलों में खासतौर पर पेस्टीसाइड, एंटीबायोटिक और एप्लाटॉक्सिन की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें चंडीगढ़ से भरे गए दूध के सैंपलों में नहीं मिली हैं। हालांकि एफएसएसएआई की दो दिन पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि चंडीगढ़ से भी 20 सैंपल भरे गए थे, लेकिन उनमें से सिर्फ चार सैंपलों में ही रसायन मिला था।

इस पर चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एफएसएसएआई की रिपोर्ट साल 2018 की है और जो चंडीगढ़ ने सैंपल लिए हैं, पिछले तीन महीने के हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. जी दीवान ने कहा है कि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। एक भी सैंपल में हानिकारक तत्व नहीं मिला है।

यहां पर चेक करा सकते हैं अपना दूध
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड सेफ्टी लैब में दूध के सैंपलों की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 20 रुपये देने पड़ते हैं। इस लैब में दूध में फैट, पानी, प्रोटीन और यूरिया सहित कुल 13 मानकों की जांच करवा सकते हैं जबकि एंटीबायोटिक, पेस्टीसाइड व एल्लाटॉक्सिन जांच की सुविधा नहीं है।

इसकी जांच के लिए सैंपलों को एनएबीएल की लैब में भेजना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की यह लैब सेक्टर 22 हास्पिटल, मनीमाजरा हास्पिटल, सेक्टर 40, सेक्टर 45 व सेक्टर 8 की डिस्पेंसरी में अलग-अलग दिन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed